{"_id":"607c6fdf8ebc3e24575151fe","slug":"markets-closed-in-weekend-lockdown-silence-creeping-on-the-streets-etawha-news-knp624201511","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लाकडाउन में बाजार रहे बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लाकडाउन में बाजार रहे बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
फोटो संख्या 30- लोकल वाहन न चलने के कारण पैदल जाता एक परिवार
- फोटो : ETAWHA
इटावा/भरथना/बकेवर। कोरोना कर्फ्यू के कारण जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों और गांवों तक के बाजार बंद रहे। बंदी से सबसे ज्यादा दिक्कत होटल ढाबों पर खाना खाने वाले लोगों को हुई। बंदी के कारण उन्हें नाश्ता और भोजन तक नहीं मिल पाया। लोकल वाहन बंद होने से बाहर से आए लोगों को परेशान होना पड़ा।
शहर में मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। इक्का दुक्का लोग ही घरों से निकले। लोकल वाहन न चलने से बाहर से आए लोगों को परेशान होना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद किसी ने घर पर फोनकर किसी को बुलाया तो कोई परिवार के साथ पैदल ही गया। भरथना नगर दवा को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं। कुछ जगह पुलिस कर्मियों ने आवाजाही कर रहे लोगों को लॉकडाउन का अनुपालन करने की नसीहत दी। वाहन न चलने से दूसरे शहरों से आए लोगों को परेशानी हुई। गांव मल्होसी के रिशु पंचायत चुनाव में मतदान के लिए पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली से बस में भरथना पहुंचे। गांव जाने के लिए कोई साधन न होने से गांव तक 13 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा। संवाद प्रतिनिधि चकरनगर के अनुसार बंदी के कारण गुटखा और तंबाकू महंगे दाम पर बिका।
मेडिकल स्टोर व क्लीनिक पर भीड़ रही। सुबह सड़कों पर दूधिये ही नजर आए। बाजार बंद रहा और लोग भी घरों से नहीं निकले। हनुमंतपुरा बाजार पहुंच गए। वहां पर दुकानें बंद देखकर ग्रामीणों ने जानकारी की। पुलिस ने देखते ही उन्हें तुरंत लौटा दिया। उदी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार उदी मोड़ पर पूरी तरह दुकानें बंद रही। चारों तरफ सन्नाटा छाया रहा। बढ़पुरा, उदी मोड़, जैतपुरा एवं पछायगांव बजार भी पूरी तरह बंद रहे। आवश्यक वस्तुओं के लिए लोग दिन भर भटकते नजर आए।
विज्ञापन
टायर पंचर होने से हुए परेशान
फिरोजाबाद निवासी दीपक कार से बहनोई को चुनाव की ड्यूटी के लिए लाए थे। दोपहर में नगर में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। पंचर बनवाने के लिए वह भटकते रहे। गर्मी में पसीना पसीना हो गए, किसी दुकान में पानी तक नहीं मिला। इधर उधर पूछकर एक पंचर वाले को घर से बुलाया। इसके बाद पंचर बनवाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। इंद्रौसी ईंट भट्ठा पर बुग्गी से ईंट ढोने का काम करने वाले आदित्य ने बताया कि बुग्गी का पहिया पंचर होने से मजदूरी नहीं कर पाए।
इटावा/लवेदी। शहर में सुबह नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार की देखरेख में रेलवे स्टेशन बजरिया, शास्त्री चौराहा, रेलवे स्टेशन परिसर, दुग्ध प्रौद्योगिकी विद्यालय, नुमाइश पंडाल समेत अन्य स्थानों पर साफ सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उधर लखना नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के बाजार और गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। ईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक, डाकघर में भी छिड़काव कराया गया। बंदी होने से लोगों ने घरों में परिवार के साथ टीवी देखकर और गेम खेलकर समय बिताया। (संवाद)
लवेदी। कोरोना महामारी के कारण घोषित बंदी के दिन भी भक्त लखना के कालका देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर का मुख्य द्वार बंद होने से बाहर ही पूजा अर्चना कर लौट गए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार अग्रिम आदेश तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। औरैया के कुदरकोट से आए भक्त रामू ने बताया कि पत्नी रुकमिणी देवी और पुत्र साजन को लेकर दर्शन के लिए आए थे। गेट बंद होने के कारण बाहर ही बैठकर पूजा की। मुराद पूरी हुई है, इसलिए पूजन करने आना जरूरी था। मैनपुरी जिले के करहल निवासी दीपेंद्र सिंह पत्नी रानी देवी को लेकर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भीड़ न होने का अनुमान लगाकर आए थे। मैया के दर्शन भले नहीं हुए लेकर पूजा आराम से कर ली। इसी तरह देवी भक्त दिन भर पूजा करने के लिए आते रहे और द्वार पर पूजा करके लौटते रहे।
गेहूं की कटाई में व्यस्त दिखे किसान
बकेवर। कोरोना वीकेंड लाकडाउन के कारण जहां कस्बों में सन्नाटा छाया रहा, वहीं चुनाव के चलते गांवों में हलचल रही। किसान भी फसल काटने में जुटे रहे। गांवों में शनिवार देर रात तक प्रत्याशी वोट मांगने में जुटे रहे। किसान इस समय गेहूं की कटाई मड़ाई का काम कराने में जुटे नजर आए। उनके ऊपर एकदिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन का कोई असर नजर नहीं आया।
पुरुष अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी
इटावा के जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार से बंद रहेगी। सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने बताया कि फोन पर परामर्श ले सकते हैं। महिला जिला अस्पताल में महिलाओं एवं बच्चों की ओपीडी चालू रहेगी।