फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Market decorated on Dhanteras, today money will rain

धनतेरस पर सजे बाजार, आज बरसेगा धन

Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Market decorated on Dhanteras, today money will rain
इटावा। धनतेरस का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी दिन से लोग दिवाली की खरीदारी शुरू करते हैं। ग्राहकों के इंतजार में ज्वैलरी, ऑटो मोबाइल, दो पहिया व इलेक्ट्रॉनिक बाजार सज गए हैं।
विज्ञापन

अब उन्हें मंगलवार की उस घड़ी का इंतजार है, जब ग्राहक इन दुकानों पर खरीदारी करने आएंगे। सोमवार को दुकानदार आराम की मुद्राओं में थे, पर उन्हें भी मंगलवार की सुबह होने का इंतजार, जिस तरह सेे खरीदारों को हैं।
विज्ञापन

अबकी ऑटो मोबाइल कारोबारी सेमी कंडक्टर चिप न बन पाने से ग्राहकों को मांग के अनुरूप वाहन उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे। आनंद नगर स्थित चार पहिया वाहन शोरूम के संचालक पंकज तिवारी के हवाले से मैनेजर अजीत सिंह का कहना है कि इस बार ग्राहक तो हैं, लेकिन स्टॉक ही नहीं है। हालात यह है कि जिन ग्राहकों ने चार पहिया वाहनों की बुकिंग कराई है, उन्हें दो से पांच माह बाद ही वाहन मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि वाहनों में लगने वाली सेमी कंडक्टर चिप कोविड की वजह से न बनने से स्थिति बनी हुई है। बताया वाहनों में क्रेटा की पांच महीने, वेन्यू की दो महीने, सीएनजी की चार से पांच महीने की वेटिंग है। ऐसे में जिन ग्राहकों ने बुकिंग कराई है, उनमें 25 से 30 ग्राहक ही धनतेरस पर वाहन ले जा पाएंगे।
कचहरी रोड स्थित बाइक और स्कूटर के बड़े कारोबारी कपिल सोनी ने बताया कि भी चिप की वजह से कारोबार पिछले साल की अपेक्षा काफी हल्का है। बाइक और स्कूटर की 55 बुकिंग है, चिप की वजह से उतनी ही बुकिंग की है, जितनी बिक सके।
शोरूम में बाइकों की कीमत एक लाख 35 हजार से लेकर एक लाख 40 हजार रुपये है। इस बार नया मॉडल आर- वन 5- बी फोर बाइक है, जिसकी कीमत दो लाख 15 हजार है। यह रेसिंग बाइक है और युवाओं की पहली पसंद है।
कपिल चौबे ने बताया कि शोरूम में 125 सीसी का स्कूटर है, इसकी कीमत 96 हजार रुपये है। ग्राहकों को स्कूटर पर चार हजार रुपये की छूट का दिवाली उपहार दे रहे हैं। सोमवार का दिन सन्नाटे में बीता, पूरी तरह से आराम की मुद्रा में रहे, लेकिन धनतेरस की सुबह से वाहनों की खरीद शुरू हो जाएगी।
पहले कराई बुकिंग, आज खरीदेंगे जेवर
करवा चौथ पर्व पर सराफा बाजार की रौनक देखने लायक थी। इसके बाद बाजार हल्का पड़ गया। हालांकि, धनतेरस की खरीदारी के लिए लोगों ने ज्वैलरी की बुकिंग करा ली है।
तिकोनिया स्थित गहना ज्वैलर्स कारोबारी पारस जैन ने बताया कि दिवाली के मौके पर सोना बुक कराएं और दुगुनी चांदी पाएं उपहार योजना के तहत 100 से अधिक लोगों ने बुकिंग कराई है।
योजना के तहत 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम सोना की बुकिंग योजना थी। ग्राहक धनतेरस के दिन ज्वैलरी घर ले जाएंगे। जैन ने बताया चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति 21 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक है, जबकि सोने के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक में उपलब्ध हैं।
होमगंज स्थित ज्वैलर्स सुशील यादव ने बताया कि धनतेरस के दिन कारोबार अच्छे चलने की उम्मीद है। सोने का भाव 49 हजार रुपये दस ग्राम व चांदी का भाव 67 हजार रुपये किलो है। चांदी का दस ग्राम सिक्का 820 रुपये में, जबकि चांदी का नारियल 2300 रुपये में उपलब्ध है।
चार लाख की एलसीडी व डेढ़ लाख के फ्रिज
बलराम सिंह चौराहा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े कारोबारी विपिन चौबे का कहना है अभी इलेक्ट्रानिक कारोबार मंदा है। धनतेरस की खरीदारी के लिए 60 बुकिंग हुईं हैं।

दिवाली उपहार के रूप में साढ़े सात प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक कैश बैक स्कीम के अलावा ग्राहकों के लिए गिफ्ट योजना भी है। शोरूम पर 18 हजार से लेकर चार लाख तक के एलसीडी, फ्रिज 12 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक और वाशिंग मशीन 11 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed