{"_id":"790545ec9a410e13e734315160933337","slug":"man-wounded-from-gun-shot-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से घायल युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साबितगंज में बीस दिन पूर्व रंगदारी का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई थी। परिजन गंभीर हालत में उसे आगरा ले गए थे। यहां बीस दिन मौत से संघर्ष करने के बाद युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम को उसका शव घर पहुंचा तो भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला कुरैशियान साबितगंज निवासी जुबैर उर्फ शेरू (25) पुत्र हारून कुरैशी को 9 मार्च की दोपहर को साबितगंज चौराहा के पास गोली मार दी गई थी। युवक को गोली मारने के मामले में मोहल्ले के हैदर, आरिफ, कल्लू पुत्रगण शाकिर सहित चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने हैदर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
लूट का शिकार महिला ने तोड़ा दम
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर धौरखा मोड़ के पास बुधवार को लूट का शिकार हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
लवेदी थाना क्षेत्र के गांव धौरखा निवासी सावित्री देवी (45) पत्नी शिवशंकर बीते बुधवार को अपने पति के साथ बाइक से घर के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह हाइवे पर गांव के लिए जाने वाले रास्ते पर पहुंची तभी बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसके कुंडल लूटे।
छीनाझपटी में वे सड़क पर गिर पड़ीं, कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सावित्री के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।