{"_id":"63504b931b888b12374a1668","slug":"man-went-to-wash-feet-at-pond-and-died-etawah-news-knp724190549","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर धोने के लिए तालाब में घुसे युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर धोने के लिए तालाब में घुसे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
बकेवर। क्षेत्र के गांव सरायमिट्ठे में मंगलवार रात नशे में धुत युवक पैर धोने के लिए तालाब में घुस गया। गहराई में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई।
सरायमिट्ठे के हीरालाल उर्फ चंदगीराम (38) रात 11 बजे शराब पीकर तालाब में पैर धोने के लिए गया। नशे में उसे गहराई का पता नहीं लगा और वह डूबने लगा। पड़ोसी छोटू वहां से गुजरा तो जानकारी चंदगी के परिजनों को दी।
ग्रामीणों ने उसे तलाश किया लेकिन पता नहीं लगा। बुधवार सुबह थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह, बिजौली चौकी इंचार्ज अनुज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।
पुलिस ने बराउख से चार गोताखोर बुलाए। आधे घंटे के प्रयास के बाद शव को तालाब से निकाल लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।