फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man was murdered, dead body thrown into sewer tank

Etawah News: चार दिन से लापता युवक का शव सीवर टैंक में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
man was murdered, dead body thrown into sewer tank
लापता युवक का शव सीवर टैंक में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन


- नौ मार्च को दोस्तों के साथ घर से निकला था, परिजनों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

- परिजनों गला घोंटकर हत्या करने और शव को टैंक में डालने का लगाया आरोप



संवाद न्यूज एजेंसी

बसरेहर। चार दिन से लापता युवक का शव टेलीफोन एक्सचेंज के सीवर टैंक में मिला। परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर शव को टैंक में फेंकने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी पर एएसपी ग्रामीण और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

चौबिया थानाक्षेत्र के बरालोकपुर गांव निवासी सचिन यादव (28) पुत्र अशोक कुमार यादव ट्रक चालक था। होली पर घर आया था। नौ मार्च की शाम को वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था फिर लौटकर नहीं आया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन, कुछ पता नहीं चला। चचेरे भाई अंशुल ने बताया कि 10 मार्च को सचिन की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब आठ बजे टेलीफोन एक्सचेंज के पास कटी पड़ी लकड़ियों को लेकर गांव के कुछ लोगों में विवाद हो गया। वह भी मौके पर पहुंचा। इसी दौरान वह बंद पड़े टेलीफोन एक्सचेंज के अंदर गया तो सीवर टैंक खुला देखा। उसमें झांका देखा तो एक शव उतराता मिला। इसकी जानकारी तत्काल परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान सचिन के रूप में की। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह, सैफई क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे और थाना प्रभारी गोविंद हरि वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंशुल के मुताबिक सचिन के गले पर चोट का निशान मिला है।

सचिन के बाबा शिवकुमार ने बताया कि रविवार को उन्होंने खुद टेलीफोन एक्सचेंज में जाकर तलाश की थी। जिस सीवर टैंक में शव मिला है उसमें भी टार्च की रोशनी से देखा था लेकिन कुछ नहीं था। सोमवार सुबह शव मिलने से साफ है कि किसी ने रात में ही हत्या के बाद इसे यहां डाला है। सचिन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि युवक का शव सीवर टैंक में मिला है। परिजनों से मामले की जानकारी ली गई है। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed