फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man was abducted and was shoot

फोन रिचार्ज कराने निकले युवक का अपहरण कर मारी गोली

Wed, 23 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
man was abducted and was shoot
इटावा। मोबाइल फोन रिचार्ज कराने निकले युवक को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर अगवाकर गोली मार दी। परिजनों ने युवक को फर्रुखाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरीपूठ गांव निवासी मनीष सागर (19) मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए घर से निकला था। दो बाइक पर सवार चार लोगों ने मनीष को तमंचे के बल पर बाइक पर बैठा लिया। राहिन रोड बंबा की पुलिया के पास बाइक से उतारकर पेट में गोली मार दी। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के कुछ लोगों ने राहिन रोड पर बंबा की पुलिया के पास गोली चलने की आवाज सुनी थी। इस पर परिजन पुलिया के पास पहुंचे तो मनीष खून से लथपथ पड़ा था। परिजन घायल युवक को ऑटो से फर्रुखाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर बसरेहर थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव व एसओजी प्रभारी सतीश चंद्र यादव पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। मनीष के पिता मानिक चंद ने गांव के गुड्डू समेत चार लोगों पर अपहरण व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक को गोली मारने की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed