{"_id":"6416013b6560947e440ed37d","slug":"man-sink-in-pond-and-died-etawha-news-c-12-1-130092-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तालाब में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तालाब में डूबकर युवक की मौत
Sat, 18 Mar 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कस्बा लखना स्थित कालिका मंदिर के पास पक्का तालाब में युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाद उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने तक उसकी सांसें थम गईं।
कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के गांव रामपुरा निवासी नितेश पाल (24), पत्नी बेबी, मां उमा देवी व गांव के अन्य लोगों के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे कालिका देवी मंदिर में पूजन करने गया था। वह पक्का तालाब में नहाने चला गया। उसे डूबते देख पत्नी व मां ने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया।
सूचना पर सीओ भरथना विवेक जावला, थाना प्रभारी बकेवर विक्रम सिंह चौहान, लखना चौकी इंचार्ज संजय दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर लगाकर युवक की तलाश शुरू कराई। कस्बा लखना के कुछ लोगों की मदद से गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला। पुलिस नितेश को बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल ले गई, जहां चिकिस्तक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।