फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man shot, condition serious

युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 12 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 12 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
man shot, condition serious

वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव कोठी विचारपुरा में बुधवार की देर रात घर के

विज्ञापन
बाहर बैठे एक युवक को गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सैफई रेफर कर दिया गया।

बुधवार की रात करीब आठ बजे कोठी विचारपुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र प्रदीप जाटव (20) अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच वहां पहुंचे युवकों ने तमंचे से प्रदीप पर फायर कर दिया। गोली सिर में लगने से प्रदीप लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

इधर फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग गए। लहूलुहान पड़े युवक को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक की मां सहित अन्य परिजन हमले की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


मां ने बताया कि गांव का एक युवक मारुति वैन से अपने साथियों के साथ उसके दरवाजे पर आया और दरवाजे पर बैठी प्रदीप की चाची के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें कार में खींचने की कोशिश करने लगा। प्रदीप ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने तमंचा निकालकर प्रदीप को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आखिर क्या वजह रही जो देवरानी के साथ हाथापाई करते हुए उसके बेटे को गोली मारी गई। युवक की गंभीर हालत को देखकर परिजनों का बुरा हाल था। वैदपुरा थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है। अभी तक परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed