फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man's body found in pond

तालाब में मिला अधेड़ का शव

Thu, 07 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 07 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
man's body found in pond

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा से दो दिन से गायब अधेड़ का शव नीलकंठ मंदिर के  पीछे सीवेरेज प्लांट के तालाब में पड़ा मिला है।

विज्ञापन


पुलिस इसे महज हादसा मानकर चल रही है जबकि शव जिस अवस्था में पड़ा मिला है उससे लग रहा है कि हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


लालपुरा निवासी राजेश यादव (42) पुत्र बनवारी लाल मंगलवार को घर से अचानक लापता हो गया था। घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को लोग जब शौच क्रिया के लिए  सीवरेज प्लांट की ओर गए तो उन्हें एक शव तालाब में उतराता हुआ मिला। यह जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। बाद में शव की पहचान राजेश यादव के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर मृतक का भाई रूप सिंह यादव पुत्र लवकुश तथा सनी भी पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके  पर पहुुंची और शव तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के एसएसआई रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक शौच क्रिया के  लिए गया था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या या हादसा ?
लालपुरा निवासी राजेश यादव की मौत को पुलिस हादसा मानकर चल रही है लेकिन जिस स्थिति में उसका शव तालाब में पड़ा पाया गया है, वे हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मोहल्ले के लोग भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। 


पुलिस का मानना है कि राजेश जब शौच के बाद पानी लेने के लिए गया तो पैर फिसल गया होगा और और तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक पैंट पहने हुए मिला है। लोगों का कहना है कि यदि हादसा हुआ होता तो अंडरवियर और पैंट उतरा हुआ होता। इससे पुलिस की कहानी पर संदेह पैैदा हो रहा है।

दूसरी बात यह कि शौच के समय उसने अपनी चप्पल भी पहनी होगी जबकि उसकी चप्पलें तालाब के किनारे पड़ी मिली हैं। कई मोहल्ले वाले भी राजेश की हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हालांकि कोई भी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि राजेश की हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed