{"_id":"274366e05626c13bbacc0c7e3255be08","slug":"man-robbed-to-gun-upturned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा तानकर युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा तानकर युवक को लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर गुरुवार दोपहर गांव बरालोकपुर के पास बाइक से जा रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने उसके सीने में तमंचा तान दिया और बाइक, मोबाइल, नगदी और चेन लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ निवासी विकास कुमार पुत्र हरीओम अपनी रिश्तेदारी में जसवंत नगर आया था। जसवंत नगर से घर लौटते समय चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रुकवा दिया।
बाइक से उतरते ही लुटेरों ने विकास के सीने पर तमंचा लगा दिया और उसके गले में पड़ी जंजीर, जेब में पड़े 5400 रुपये, मोबाइल, बाइक व एटीएम कार्ड तथा अन्य सामान लूट लिया। विकास ने ग्रामीणों की मदद से वारदात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लूट की जानकारी मिलते ही चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने लुटेरों को तलाश किया लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।