फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man drunk madhumakhki with colddrink

Etawah News: युवक ने कोल्डड्रिंक के साथ मधुमक्खी निगली, सांस नली सूजी

Fri, 07 Apr 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
man drunk madhumakhki with colddrink
बसरेहर (इटावा)। चौबिया के गांव संतोषपुर में युवक ने कोल्डड्रिंक के साथ मधुमक्खी निगल ली। मधुमक्खी ने गले में कई जगह काट लिया। युवक का गला इस कदर सूज गया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संतोषपुर निवासी आशीष (27) मकान बनवा रहा है। शुक्रवार को उसके घर का लेंटर पड़ रहा था। घर के बाहर बैठे आशीष ने कोल्डड्रिंक मंगाई और पीने लगा। इसी दौरान एक मधुमक्खी कोल्डड्रिंक की बोतल पर बैठ गई। आशीष कोल्डड्रिंक के साथ मधुमक्खी भी निगल गया। मधुमक्खी के काटने से उसका गला काफी सूज गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. शोभित यादव ने बताया कि मधुमक्खी के काटने से गले में सूजन बढ़ने के कारण सांस की नली दबने लगी। अगर परिजन कुछ देरी कर देते तो जान का खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed