फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man died in mysterious condition

Etawah News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 04 Mar 2023 09:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
man died in mysterious condition
इटावा। आगरा निवासी युवक की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आगरा के बाह थानाक्षेत्र के अरनोटा इलाका निवासी बेनीराम (35) टाइल्स लगाने का काम करता था। वह सिविल लाइन थानाक्षेत्र के लुहान्ना चौराहे के पास स्थित मकान में काम कर रहा था। गुरुवार रात उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर देर रात परिजन आ गए। भाई बबलू और चचेरे भाई अंतराम ने बताया कि वह लोग मूल रूप से एमपी के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। बेनीराम पत्नी मीना और चार बच्चों के साथ आगरा में रह रहा था। जब वह लोग यहां पहुंचे तो शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा मिला। बेनीराम की आंख के पास चोट के निशान मिले हैं। भाई का आरोप है कि मारपीट कर हत्या करने के बाद किसी ने शव फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed