फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man deadbody found hanged

Etawah News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
man deadbody found hanged
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव में शुक्रवार सुबह पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने एक महिला सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पथर्रा गांव निवासी राजवीर सिंह सेंगर (40) का शव इमली के पेड़ से लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम व सीओ चकरनगर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई रामवीर सिंह व सुरजन सिंह सेंगर ने दूसरे गांव की ही एक महिला व उसके बेटे सहित तीन अन्य पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने बताया कि राजवीर अविवाहित था। वह कई साल से पास के ही एक गांव की मल्लाह जाति की विवाहित महिला के साथ रह रहा था। महिला का पति कहीं बाहर रहता है। एक साल पूर्व उसने अपने हिस्से की सात बीघा जमीन उसी महिला के नाम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन को लेकर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई थी। इसके दो घंटे बाद सुबह आठ बजे राजवीर का शव मिला। सीओ राकेश कुमार वशिष्ठ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed