फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man deadbody found

Etawah News: भूसे वाले कमरे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 07 May 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 07 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
man deadbody found
निवाड़ीकला। लापता युवक का शव शनिवार देर शाम घर से 100 मीटर दूर भूसे के ढेर में पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात, सीओ सिटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला परसे निवासी दलवीर राज मिस्त्री हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक (22) शादी समारोह में बिजली का काम करता था। दलवीर ने बताया कि शुक्रवार शाम पूरा परिवार जिला औरैया के फफूंद में रिश्तेदारों के शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार तड़के दो बजे घर लौट आए। सुबह उठकर देखा तो अभिषेक लापता था। उसका फोन भी बंद था।
विज्ञापन

देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के ही श्रीराम की पत्नी मुन्नी देवी घर में भूसे वाले कमरे गई तो अभिषेक का शव देखकर उनकी चीख निकल गई। सूचना पर थाना पुलिस, सीओ भरथना विवेक जावला और एसपी देहात सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर करीब सवा नौ बजे डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात करके जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया। पिता ने अधिकारियों को बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

गर्दन पर काला निशान और नाक से निकला था खून
युवक की गर्दन पर आगे की तरफ काला निशान था। वहीं नाक के पास खून के निशान भी थे। प्रतीत हो रहा था जैसे मौत से पहले अभिषेक की नाक से काफी खून बहा हो। वहीं गर्दन का निशान भी हत्या की ओर इशारा कर रहा है।


घर का भी मोबाइल लेकर गया था अभिषेकश
पुलिस की जांच में अभिषेक की जेब से दो मोबाइल फोन मिले हैं। पिता दलवीर ने बताया कि बेटा घर का फोन लेकर गया था। पुलिस ने दोनों फोन कब्जे में लिए हैं।

वर्जन
घटनास्थल पर जाकर स्थिति देखी है। परिजनों से पूछताछ करके जांच पड़ताल की जा रही है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed