{"_id":"0cced658c6f72d3e540b4b2dc36b9dae","slug":"man-dead-by-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की करंट से जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की करंट से जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना क्षेत्र के गांव ऊमरसेंड़ा में शुक्रवार की रात लग्नोत्सव कार्यक्रम से पहले बिजली सजावट कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ताखा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी मोनू (25) पुत्र नवाब सिंह ऊमरसेंडा गांव में स्थित टेंट हाउस पर काम करता था। शुक्रवार की शाम को गांव में लग्नोत्सव कार्यक्रम था। कार्यक्रम में टेंट और लाइट की सजावट के लिए मोनू अन्य साथी कर्मचारियों के साथ गया था।
विज्ञापन
रात के वक्त काम करते समय किसी तरह मोनू को करंट लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक युवक की मौत हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। समारोह में खलल पड़ गई। कुछ समय पहले तक जहां कार्यक्रम की खुशियां थी वहां मातम छा गया।
विज्ञापन
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में सादगी के साथ कार्यक्रम निपटाया गया। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मोनू को जनरेटर से करंट लगा था।