फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man committed suicide in Etawah in suicide note he held his wife and in-laws responsible

मेरी मौत के लिए पत्नी, सास, साली-साला जिम्मेदार: युवक ने लगाई फांसी, नोट में लिखा, मामा से हैं घरवाली के संबंध

Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बसरेहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बसरेहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
सार

मैं, अमित कुमार यादव पुत्र रामवीर सिंह यादव बिना किसी दबाव के यह अंतिम पत्र लिख रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी सास, मेरी साली, मेरा साला और मेरी पत्नी हैं।

विज्ञापन
man committed suicide in Etawah in suicide note he held his wife and in-laws responsible
मृतक अमित और सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के इटावा स्थित चौबिया क्षेत्र के गांव ऊनवा संतोषपुर गांव में युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट देकर युवक की ओर से लिखे होने की बात कही है। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास, साली और साले को ठहराया है। वहीं पत्नी के मामा से संबंध होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

अमित (23) निवासी गांव ऊनवा संतोषपुर का बुधवार देर शाम अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के पंखे पर बनाए गए फंदे पर शव लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया है। जिसे उन्होंने अमित की ओर से लिखा हुआ बताया है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और अन्य ससुरालियों को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पिता रामवीर सिंह ने बताया कि अमित की शादी डेढ़ साल पहले धूमधाम से हुई थी। दोनों का चार महीने का बेटा भी है। बताया कि शादी के बाद से ही बेटे-बहू में झगड़ा रहने लगा था। कुछ दिन पहले बहू मायके भी चली गई थी। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की घटना है। परिजनों की ओर से लगभग तीन घंटे बाद लगभग साढ़े दस बजे सूचना दी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने ही एक सुसाइड नोट दिया है। इसे अमित की ओर से लिखा बताया गया है। सुसाइड नोट की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

यह लिखा सुसाइड नोट में
मैं, अमित कुमार यादव पुत्र रामवीर सिंह यादव बिना किसी दबाव के यह अंतिम पत्र लिख रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी सास, मेरी साली, मेरा साला और मेरी पत्नी हैं। लिखा कि मेरी साली किसी लड़के से बात करती थी और इस बारे में मेरी पत्नी को सब कुछ पता था। जब मैंने साली का फोन पकड़ लिया और अपनी पत्नी से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा मुझसे कहा, "अगर कुछ हुआ तो मैं तेरा नाम रखूंगी। मेरा साला मुझे धमकी दे रहा था कि वह मुझे गोली मार देगा। मेरे फोन में इस बातचीत की सारी रिकॉर्डिंग मौजूद है। मेरा मोबाइल पासवर्ड 7896 है और उसमें सबूत के रूप में सभी रिकॉर्डिंग सेव हैं। सुसाइड नोट में मैं एक अभागा पिता हूं यह भी लिखा गया। आगे लिखा कि मैं इस दुनिया का सबसे अभागा पिता हूं, जो अपने बच्चे के लिए कुछ नहीं कर सका। जब मेरी पत्नी मुझसे झगड़ती थी, तो मेरी सास, साली और साला उसे और भड़काते थे। मैं थाना अध्यक्ष चौबिया से निवेदन करता हूं कि मेरी सास, मेरी साली, मेरा साला और मेरी पत्नी को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाए। मेरी पत्नी मामा के साथ सेटिंग थी।

मेरी पत्नी नन्दपुर के रहने वाले मामा के साथ सेटिंग किए हुए थी। उसका फोन भी मेरे पास आता था। जब मैंने इस पर आपत्ति जताई तो वह मुझे भला-बुरा कहने लगती थी। मम्मी, पापा, भाई, भाभी, भतीजा, बहन, भांजे, आप लोग मेरे जाने के बाद रोना मत। अगर आप लोग रोएंगे तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed