{"_id":"63ea892d10fe571faf0ffed4","slug":"man-beaten-in-eveteasing-case-died-case-filed-etawha-news-c-12-1-79849-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: छेड़छाड़ के शक में युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: छेड़छाड़ के शक में युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप
Tue, 14 Feb 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। भांजी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा मामा ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। रविवार रात वह युवक को गंभीर हालत में उसके घर छोड़ गया। महिला का आरोप है पिटाई से उसके पति की मौत होने की सूचना पर आरोपी अपने भाई के साथ शव लेकर फरार हो गया। एसपी देहात और थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पत्नी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रीना ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो सगे भाइयों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा उसके पति कन्हैया को रविवार को लाठी-डंडों से पीट दिया। उसे गंभीर हालत में रात करीब सवा आठ बजे घर पर छोड़ गए। सोमवार तड़के करीब तीन बजे पति की मौत हो जाने की सूचना पर दोनों आरोपी आए और जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने की बात कहते हुए शव उठाकर ले गए। इसके बाद से उनका पता नहीं लगा। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह और सीओ जसवंतनगर सोमवार देर शाम बसरेहर, चौबिया, वैदपुरा थाने की फोर्स लेकर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लोडर ने बोलेरो में मारी टक्कर
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर भरथना-बिधूना मार्ग पर बाहरपुर नहर पुल के पास सोमवार रात करीब सवा आठ बजे लोडर चालक ने बोलेरो कार में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। लोडर चालक लोडर लेकर भाग गया। जनपद मैनपुरी के बोलेरो चालक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि वह चार साथियों के साथ भरथना के मेघुपुरा (साम्हो) गांव में तेहरवीं संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।