फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   male sterilization fortnight from 22

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 22 से

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
male sterilization fortnight from 22
इटावा। स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया थीम पर पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन 22 नवंबर से कर रहा है। यह पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जाएगा। पहला चरण 22 से 28 नवंबर और दूसरा चरण 29 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 21 नवंबर को रविवार होने से खुशहाल परिवार दिवस भी 22 नवंबर को मनाया जाएगा। पुरुष नसबंदी पखवाड़े की शुरुआत भी इसी दिन से होगी।
विज्ञापन

प्रजनन स्वास्थ्य को देखते हुए पुरुष नसबंदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बताया कि पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया सुखी परिवार का आधार अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न स्तर पर व्यापक व सघन प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 22 से 28 नवंबर के मध्य मोबिलाइजेशन फेज के अंतर्गत जो भी टीमें अभियान से जुड़ी हैं, वह प्रजनन स्वास्थ्य को देखते हुए पुरुष नसबंदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां देंगी।
बताया कि लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि और पुरुष नसबंदी से संबंधित लाभ के बारे में भी जानकारियां दी जाएंगी।
प्रजनन स्वास्थ्य में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं की तुलना में कहीं न कहीं कम है, इसलिए लोगों में जागरुकता लाकर सही मार्गदर्शन देना जरूरी है, जिससे पुरुष भागीदारी को बेहतर बनाया जा सके।
बताया कि पहले चरण के अभियान में संचार संवाद स्थापित करने को पुरुष नसबंदी को स्वीकार्य करने वाले पुरुष नसबंदी चैंपियन को चिह्नित किया जाएगा। पोस्टर, बैनर, पेंटिंग से समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारियां देकर जागरूक बनाया जाएगा।
पहले चरण में लोगों को मोबिलाइजेशन फेज के अंतर्गत कई गतिविधियों व विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सही और सटीक जानकारी दी जाएगी। बताया कि दूसरा चरण 29 नवंबर से चार दिसंबर तक सेवा प्रदायगी चरण चलेगा और लोगों को बताया जाएगा कि पुरुषों की नसबंदी महत्वपूर्ण है।
यह एक मामूली शल्य प्रक्रिया है, जिससे कोई परेशानी नहीं होती है। जिला परिवार नियोजन लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया कि हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग पुरुष नसबंदी स्वीकार करने वाले लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। बताया कि इस वर्ष पांच पुरुषों की नसबंदी के लक्ष्य के सापेक्ष में तीन पुरुषों की नसबंदी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed