फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Making amendments to the Aadhaar card will become easier starting June 1st.

Etawah News: आधार कार्ड में एक जून से संशोधन कराना होगा आसान

Tue, 26 May 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Making amendments to the Aadhaar card will become easier starting June 1st.
इटावा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ से बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। एक जून से आधार कार्ड में संशोधन की प्रक्रिया आसान कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने पर बल दिया जा रहा है जो बच्चे पांच और 17 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं कराया हैं। यह अपडेट आधार के तहत बहुत जरूरी है। बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु विशेष आधार कैंप का आयोजन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त माता-पिता या अभिभावक आधार सेवा केंद्र, इटावा माधव एवेन्यू विवेक बिहार फर्रुखाबाद रोड जेके हॉस्पिटल के पास इटावा स्थित है पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं। यह सेवा बच्चों के लिए निशुल्क है। यह अपडेट स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा। इसके अलावा सेंटर पर किसी भी उम्र के व्यक्ति का नया आधार भी बनवा सकते है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed