{"_id":"a04641889b244ee600a916f6ab379873","slug":"make-part-of-yoga-routines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को दिनचर्चा का हिस्सा बनाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को दिनचर्चा का हिस्सा बनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
नेहरू युवा मंडल सैफई की ओर से अभिताभ बच्चन राजकीय इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। शिविर में नेहरू युवा मंडल संयोजक दिलफूल दिवाकर ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
शिविर में योग शिक्षक गोरेलाल वैद्य, योग निद्रा, अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी आदि का अभ्यास करा रहे हैं। योग शिविर सुबह 5:30 से 7 बजे तक चलता है। शिविर में आसनों की विभिन्न क्रियाओं से योग की बारीकियां समझाई जा रही हैं। शिविर में आने वाले साधकों में संजीव, जयचंद्रा यादव, नंदकिशोर यादव आदि हैं।
विज्ञापन