फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Make fifteen active members -s.p.

पंद्रह सक्रिय सदस्य बनाने वाले पद पर बने रहेंगे-सपा

Thu, 18 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 18 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Make fifteen active members -s.p.

सपा जिला कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पार्टी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो व्यक्ति कम से कम 15 सक्रिय सदस्य बनाएगा, वह किसी पद पर रह सकता है। जबकि न्यूनतम 10 सदस्य बनाना अनिवार्य है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास सदस्यता बहियां हैं, वह उन्हें हर सूरत में एक सप्ताह के अंदर जमा कर दें। 22 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर संयुक्त रैली होगी, जिसमें इटावा से अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का लक्ष्य है। इसके संबंध में जिम्मेदारियां तय कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की शाम रेलवे स्टेशन पर वे स्वयं पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि वह पार्टी एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पात्रों को लाभान्वित कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के अंत में पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश यादव की माताजी के निधन एवं  पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को लेकर गहरा दुख प्रकट किया गया।


इस बैठक में पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, फुरकान अहमद, हरीओम यादव, रामप्रसाद सविता, महिपाल सिंह, सुखदेवी वर्मा, धीरेंद्र यादव, रतन चौधरी, मुकेश यादव, केके यादव, अनवर सिंह, चंदगीराम यादव, ललित दुबे, रामफल वाल्मीकि, रंजीत सिंह राठौर, गोपाल यादव, आशीष राजपूत, आशीष पटेल, हाजी अब्दुल मन्नान मंसूरी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed