{"_id":"6142b4c28ebc3e743c1e6413","slug":"major-road-accident-between-bus-and-truck-in-itawah-many-died-and-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: इटावा में ट्रक से टकराई बस, दो की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: इटावा में ट्रक से टकराई बस, दो की मौत, 16 घायल
Thu, 16 Sep 2021 08:36 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:36 AM IST
सार
बस चालक की लापरवाही के कारण ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में चालक और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर-105 और 106 के बीच दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से बस का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सड़क पर जा गिरा। हादसे में बस चालक व एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।
घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाकर एसएसपी समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके व अस्पताल में पहुंचे और घायलों हाल जाना। 65 यात्रियों को लेकर दिल्ली की न्यू इंडिया ट्रैवर्ल्स की स्लीपर बस बुधवार की रात गोंडा जा रही थी।
रात में करीब दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 105-106 के बीच सैफई थाना क्षेत्र के टिमरुआ गांव के कट के पास पहुंची। इस दौरान तेज रफ्तार बस की स्टेयरिंग चालक नहीं संभाल सका और बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक से टकराने पर केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक साइड का गेट टूट गया और वह ड्राइविंग सीट से उछल कर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इशके साथ ही एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पाकर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। तब तक प्रतापगढ़ के लालगंज आझारा थानाक्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी बस चालक दिलीप शुक्ला व एक यात्री की मौत हो चुकी थी। यूपीडा के कर्मचारियों की सूचना पर सैफई पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 16 यात्रियों को यूपीडा व स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से 13 यात्रियों को डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। जबकि, तीन घायलों को जिला अस्पताल से ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दोपहर बाद घायलों में 12 यात्रियों को सैफई से छुट्टी कर दी गई। जबकि, एक यात्री का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा हैे। इधर, हादसे की सूचना पाकर एसडीएम सैफई एनराम, सीओ साधूराम और थाना प्रभारी ने पहले हादसास्थल और फिर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन को घायलों का बेहतर इलाज करने को भी कहा। सीओ ने बताया कि हादसे में मरने वाले यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों व घायलों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे घायल ये यात्री
बेलसर थाना तरगंज जिला गोंडा निवासी मोहम्मद याकूब की पत्नी नाजिमा (55) व बेटी समीना (24), खरगूपुर जिला गोंडा निवासी अरुण कुमार (38), सीनाचपुर थाना सदर प्रतापगढ़ निवासी मनीष प्रजापति (29), बेलिया थाना बजरीगंज जिला गोंडा निवासी सूर्यमणि मिश्रा (44), धौलपुर जिला गोंडा निवासी भाई लाल (70), बाराबंकी निवासी आनंद सिंह (24), मोतीगंज जिला गोंडा निवासी विष्णु यादव (24), रानीगंज प्रतापगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार (24), बाराबंकी निवासी रबी सिंह (34), बेलिया थाना बजरीगंज गोंडा निवासी हुकुअली (45), सुकुलपुरवा बहराइच निवासी राजतराम (19) और बहराइच के ही कृष्ण कुमार (18)।