फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mainpuri election today

Etawah News: जसवंतनगर के 483 बूथों पर आज सुबह सात बजे होगा मतदान

Sun, 04 Dec 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mainpuri election today
इटावा/जसवंतनगर। सपा और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बनी मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। जसवंतनगर के 483 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देंगे। रविवार सुबह पोलिंग पार्टिंयां शहर के दुग्ध महाविद्यालय से रवाना हुईं।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा की सीट सपा किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है। वहीं भाजपा मुलायम सिंह के बिना हो रहे पहले चुनाव में ही सपा की परंपरागत सीट को कब्जाना चाहती है।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा सीट में सबसे महत्वपूर्ण जसवंतनगर मानी जाती है। इससे वर्तमान में मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के 339 केंद्रों के 483 बूथों पर सुबह सात बजे से अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की अग्नि परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में 26 आदर्श मतदान केंद्र भी हैं। इन पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।
अभिनव विद्यालय में वोट देगा नेताजी का परिवार
सैफई। अभिनव विद्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रत्याशी डिंपल यादव व प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और नेताजी के परिवार के अन्य लोग मतदान करेंगे। (संवाद)

शाम छह बजे तक चौपहिया और भारी वाहनों पर रहेगी रोक
जसवंतनगर। कस्बे में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चौपहिया और भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वाहनों को रोकने के लिए इटावा व फिरोजाबाद सीमा पर जोनई चौकी, कचौरा रोड, छिमारा रोड और सैफई रोड पर बैरियर लगाए जाएंगे। दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं को ले जाने के लिए वाहन अंदर तक ले जाने की अनुमति रहेगी। ताखा, बसरेहर और भरथना में भी अन्य जनपदों से जोड़ने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग रहेगी।
एक नजर
पुरुष मतदाता - 2,09954
महिला मतदाता - 1,80,724
अन्य - 17
कुल मतदाता - 3,90,695
मतदान केंद्र - 339
मतदान बूथ - 483
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed