{"_id":"6a7772a449038a234a051d9d","slug":"main-road-caves-in-due-to-rain-population-of-800-affected-etawah-news-c-216-1-etw1005-147519-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बारिश में धंसा मुख्य मार्ग, 800 की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बारिश में धंसा मुख्य मार्ग, 800 की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
फोटो 30: बारिश में धंसा खेड़ा अजब सिंह का मुख्य मार्ग। संवाद
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र की पंचायत खेड़ा अजब सिंह में मुख्य मार्ग बारिश के कारण धंस गया है। यह मार्ग गांव को उदी मोड़ चौराहा से जोड़ता है। इससे गांव की लगभग 800 लोगों की आबादी प्रभावित हो रही है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।
रास्ते में गहरे गड्ढे और कीचड़ होने से स्कूल बस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। बच्चों को दूसरे स्थान तक जाकर बस पकड़नी पड़ रही है। चार पहिया वाहनों और ऑटो का संचालन भी प्रभावित हुआ है। ऑटो चालक गांव तक जाने से बच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को पैदल चलना पड़ रहा है। मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मुख्य संपर्क मार्ग है जो बाजार, स्कूल और अस्पताल से जोड़ता है। मार्ग खराब होने से बीमार होने पर एंबुलेंस या आपातकालीन वाहन पहुंचने में दिक्कत होगी।
खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा गौरव परोहित ने बताया कि खेड़ा अजब सिंह के मुख्य मार्ग के धंसने की सूचना मिली है। उन्होंने इस मार्ग को सही करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है। परोहित ने जल्द ही मार्ग की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने मार्ग की शीघ्र मरम्मत की मांग की है, ताकि बारिश में स्थिति और खराब न हो।