फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Main accused in the firing incident arrested

Etawah News: गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Main accused in the firing incident arrested
इटावा। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कूड़ा डालने के विवाद में हुए गोलीकांड के मामले में डेढ़ माह बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया जबकि पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन




जवाहरपुरा निवासी सर्वेश कुमार ने सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गांव के ही सर्वेश उर्फ लऊआ के साथ कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा था। 22 जनवरी की शाम सर्वेश कुमार का पुत्र यतीन्द्र कुमार अपने साथी प्रीतम सिंह के साथ हरचन्द्रपुरा स्थित नाथ धर्मकांटा के सामने खड़ा था।
विज्ञापन

उसी दौरान विजय प्रताप यादव, अंशू यादव, अंकित यादव और सुदीश यादव वहां पहुंच गए और दोनों को घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली यतीन्द्र कुमार के पैर में लग गई थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को मुख्य आरोपी विजय प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed