फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mahavir 's life and philosophy relevant in the current environment

वर्तमान परिवेश में महावीर स्वामी का जीवन दर्शन प्रासंगिक

Mon, 23 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 23 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mahavir 's life and philosophy relevant in the current environment
कस्बा में मुनि सुब्रतनाथ जिनविंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह मंगलाचरण व जिनेंद्र वंदना हुई। तत्पश्चात घटयात्रा निकाली गई। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महावीर स्वामी का जीवन दर्शन वर्तमान परिवेश में बेहद प्रासंगिक हो गया है, उनके सिद्धांतों पर अमल करके विश्व में  शांति लाई जा सकती है।
विज्ञापन


 
कार्यक्रम में मुनि सुंदर सागर जी महाराज ने महावीर द्वार एवं मंदिर के सुंदरीकरण कराने की इच्छा जताई। इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पूरा कराने का आश्वासन दिया। कहा कि अल्प अंतराल में दूसरा पंच कल्याणक कार्यक्रम कस्बे में होना
विज्ञापन



सौभाग्य का विषय है। इस क्षेत्र की जनता ने यहां से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सात बार विधानसभा चुनाव जिताया और राजनीति के शिखर पर पहुंचाया। वह स्वयं यहां से चार बार चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिहाज से जसवंत नगर उनका घर है और यहां के लोग मेरे परिवार के सदसय हैं। इसलिए यहां जो कुछ भी मांग रखी जाती है, उसे वह पूरा करने का प्रयास करते हैं।

 
जैन मुनि सुंदर सागर जी महाराज ने कहा कि मंत्री राजा होता है। जैसा राजा होता है, वैसे ही प्रजा होती है।  कहा कि यहां के लोगों ने कई बार उन्हें (शिवपाल सिंह यादव) चुना है तो निश्चय ही वह उनका कल्याण करते होंगे। उन्होंने श्री यादव को आशीर्वाद दिया कि वह और अधिक तरक्की करें।

 
इससे पूर्व जिनविंब पंच कल्याणक की शुरुआत सुबह मंगलाचरण एवं जिनेंद्र वंदना से हुई। इसके बाद घटयात्रा निकाली गई। मंडप शुद्घि, वेदी शुद्घि और आचार्य निमंत्रण के साथ मंगल प्रवचन हुए। मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण हुआ। इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप शुद्घि, अभिषेक हुआ। दोपहर से नादी मंगल विधान, सायंकाल महाआरती एवं शास्त्र प्रवचन हुए।


देर शाम  गर्भ कल्याणक पूर्व रूप, सौ धर्म इंद्रसभा, रत्न वृष्टि, सोलह स्वप्न दर्शन आदि कार्यक्रम हुए। सोमवार को माता की गोद भराई, महाराजा का दरबार, स्वप्न फल, अष्ट देवी नृत्य, छप्पन कुमारियों  का भेंट समर्पण आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। संचालन शिवकांत जैन ने किया।



इस दौरान महावीर सिंह यादव, डा बृजेश  यादव, राहुल गुप्ता, अमोलक चंद्र जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, सतेंद्र जैन, वेदी प्रदाता वीरेंद्र जैन, आराध्य जैन, अशोक जैन, अतुल बजाज, विनोद जैन, संजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed