{"_id":"650f30ea8681fc752205d5f6","slug":"mahabhishekam-of-radharani-performed-with-panchamrit-etawha-news-c-216-1-sknp1011-3193-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राधा अष्टमी पर राधारानी का पंचामृत से किया महाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राधा अष्टमी पर राधारानी का पंचामृत से किया महाभिषेक
Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
इटावा। शहर में श्री राधा अष्टमी हर्षोल्लास माहौल में मनाई गई। छैराहा स्थित वृंदावन धाम कहे जाने वाले श्री राधावल्लभ मंदिर में शनिवार को श्री राधारानी के विग्रह का बरसाने धाम की परंपरा के अनुसार पंचामृत से महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान जय-जय श्री राधे व राधावल्लभ लाल के जयघोष गुंजायमान होते रहे।
मंदिर के पुजारी गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज ने सबसे पहले राधावल्लभ लाल महाराज, राधारानी व श्री लालजू का शृंगार किया। इसके बाद राधारानी के विग्रह का अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर में घंटे व घड़ियाल गूंजते रहे। दोपहर दो बजे अभिषेक के बाद श्री राधारानी की महाआरती की गई। श्रद्धालुओं को श्री राधा अष्टमी का महत्व बताया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर फूल बंगला सजाकर श्री राधावल्लभ लाल महाराज, राधारानी व श्री लाल जू का भव्य शृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। शृंगार व फूल बंगला के साथ छप्पन भोग के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं को बरसाने धाम का नजारा देखने को मिला। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज ने मंदिर के गर्भगृह में श्री राधारानी की पूजा-अर्चना के बाद सवा मन दूध दही से बने पंचामृत से महाभिषेक किया।