फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   machine fault in dant rog vibhag opd

इटावा: दंत रोग ओपीडी में मशीन खराब देख जताई नाराजगी

Sat, 18 Feb 2023 06:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
machine fault in dant rog vibhag opd
बसरेहर। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. एके पालीवाल ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम के साथ सीएससी पर कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का आकलन किया। दंत रोग की ओपीडी में डॉक्टर तो थे, लेकिन इलाज से संबंधित कोई उपकरण नहीं थे। एक मशीन थी, लेकिन वह भी खराब देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

टीम ने इलेक्ट्रिक हब कटर को देखकर उसे हटाने के निर्देश दिए। बताया कि अब यह तरीका बंद हो चुका है। डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट से दवाइयों के बारे में पूछताछ की। अस्पताल के गेट पर कैटल ट्रैक लगाने का निर्देश दिया। महिला डिलीवरी रूम की व्यवस्थाएं देखीं। सीएचसी परिसर में साफ सफाई, डॉक्टर के उपचार के तरीका, वार्डों की जांच की।
विज्ञापन

सीएससी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि मुख्यालय पर उपकरणों के लिए चार बार लिखकर दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उपकरण नहीं मिले। इस वजह से दांत के मरीजों की सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed