फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Maanvi wins gold in long jump, Sameeksha overall champion

Etawah News: लंबी कूद में मानवी ने जीता स्वर्ण, समीक्षा ओवरऑल चैंपियन

Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Maanvi wins gold in long jump, Sameeksha overall champion
फोटो 31:: परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। स्रोत-सूचना विभाग
इटावा। पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रिपुदमन सिंह (पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर) ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। लंबी कूद में मानवी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं समीक्षा को उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान 50 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान पाकर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया जबकि समीक्षा दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में समीक्षा को रजत और रागिनी को कांस्य पदक मिला। भाला फेंक में अंशिका अव्वल रहीं जबकि डिस्कस थ्रो में रागिनी ने बाजी मारी। रस्साकसी में इरम वारसी की टीम विजेता बनी, वहीं म्यूजिकल चेयर में मुस्कान तोमर ने बाजी मारी और गौरी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक भाव जगाने के लिए होते हैं। संचालन मुख्य क्रीड़ाधिकारी एसएन भटेले ने किया। समारोह के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह, प्रो. चंद्रप्रभा, डॉ. अजय दुबे, डॉ. दुर्गेशलता भगत रहीं। कार्यक्रम का समापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजय दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed