फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Looted 50 thousand rupees by cutting the pocket of the farmer

Etawah News: किसान की जेब काट कर 50 हजार रुपये लूटे

Fri, 16 Jun 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 16 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Looted 50 thousand rupees by cutting the pocket of the farmer
(फोटो संख्या 20) कटी जेब दिखाता पीड़ित किसान। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। कस्बा में लिफ्ट देकर किसान की जेब काटकर बाइक सवार दो बदमाश 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पैंट की कटी जेब देखकर किसान ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे धक्का देकर वह भाग गए।
नगर के मोहल्ला बालूगंज मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जेब कटने का शिकार हुए औरैया के थाना अजीतमल बाबरपुर निवासी किसान मान खां ने बताया कि वह सरैया गांव में स्थित ससुराल से घर जाने के लिए पैदल निकला था। पैंट की जेब में 50 हजार रुपए रखे थे।
विज्ञापन

रास्ते मे मोहल्ला पुराना भरथना में बाइक पर सवार दो युवक आए और बाइक पर रेलवे फाटक छोड़ने की बात कही, उनकी बातों में आकर बाइक पर बैठ गया। लगभग 400 मीटर आगे दूरी पर बालूगंज मार्ग पर स्थित जाहरवीर मंदिर के पास उन्होंने बाइक रोककर उतरने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से उतरते ही पेंट की जेब कटी देखकर दोनों बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया और शोर शराबा भी किया मगर आसपास के लोगों के आने से पहले दोनों बदमाश धक्का देकर भाग गए। बाइक सवार दो बदमाशों में एक हेलमेट लगाए था, जबकि पीछे बैठा बदमाश का चेहरा खुला था।

पीड़ित किसान ने बताया कि वह घर में वैवाहिक समारोह आयोजन के इंतजाम के लिए 50 हजार रुपए लेकर घर जा रहा था। कस्बा चौकी इंचार्ज मोहनवीर ने बताया कि पीड़ित ने दोपहर तक कोई सूचना नही दी है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed