फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loot in near SSP accommodation

एसएसपी आवास के पास दिनदहाड़े लूट

Wed, 26 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 26 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
loot in near SSP accommodation
एसएसपी आवास के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पिता के साथ जा रही युवती का पर्स लूट लिया। एसएसपी आवास के सामने वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस वारदात को टप्पेबाजी की घटना बता रही है।
विज्ञापन


बढ़पुरा के गांव करियाडांडा निवासी सोमवीर की पुत्री ममता की शादी जसवंतनगर के अहीर टोला निवासी संतोष के साथ हुई है। रक्षाबंधन के लिए सोमवीर बेटी ममता को ससुराल लेने गए थे। जसवंतनगर से बेटी को लेकर मैजिक से इटावा पहुंचे। उदी मोड़ तक जाने के लिए वह सवारी के इंतजार में एसएसपी आवास के पास खड़े थे।
विज्ञापन


इसी बीच दो युवक आए और उन्होंने ममता का बैग छीना और भाग निकले। ममता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर एसओ भरत कुमार पांडे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने बताया कि बैग में चार अंगूठी, करधनी, पायल, कोनों के टाप्स और एक हजार रुपये नकद और मोबाइल रखा था। एसओ ने बताया कि मामला टप्पेबाजी का है। ममता पर्स रखकर पानी पीने लगी तभी युवक बैग उठा ले गया। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed