{"_id":"61b643f51016f113e616588c","slug":"lok-adalat-etawah-news-knp6692062111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 6487 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 6487 वादों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 6487 वादों का निस्तारण किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश उमेश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
लोक अदालत में सकल रूप से 6487 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें से मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 62 वादों में 41765000 रुपये प्रतिकर के रूप में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति अधिकरण देवेंद्र सिंह ने निर्धारित किए। फौजदारी के 2178 वादों का निस्तारण करते हुए 511740 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विष्णु कुमार शर्मा तथा अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश रेनू सिंह ने संयुक्त रूप से 23 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया। यहां प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विष्णु कुमार शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र पाल, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय दुबे उर्फ पप्पन आदि मौजूद रहे। (संवाद)