फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lohia bus will run from tomorrow

कल से गांव-गांव दौड़ेंगी लोहिया बस

Thu, 05 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 05 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lohia bus will run from tomorrow

छह फरवरी से गांव-गांव में रोडवेज बस दौड़ती हुई नजर आएगी। बसों का संचालन लोहिया ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत होगा। शासन से इटावा रीजन को कुल 20 बसें आवंटित की गई हैं, जिसमें से दस बसें रीजन को प्राप्त हो चुकी हैं। छह फरवरी को मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव सैफई बस स्टैंड से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अफसर इस सेवा से खासे उत्साहित हैं और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पहल की गई थी। प्रदेश सरकार ने लोहिया ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। इस सेवा के तहत इटावा रीजन के लिए रोडवेज ने बीस बसें आवंटित की हैं। फिलहाल दस बसें ही इटावा रीजन को प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


रोडवेज अफसर बस सेवा की शुरुआत छह फरवरी से इटावा रीजन में करने जा रहे हैं। सैफई बस स्टैंड पर उद्घाटन कार्यक्रम होगा। छह फरवरी को सुबह करीब 11 बजे मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करेंगे। इसके बाद लोहिया बस गांव-गांव में घूमते हुए नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा रीजन एनएस यादव ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह बस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। इसमें साधारण किराए की तुलना में 25 फीसदी किराया कम लगेगा। साथ ही बस में दूध की केन, साइकिल सहित अन्य सामान रखने के लिए भी जगह दी गई है। ग्रामीण इस बस में दूध की केन और अपनी साइकिल आसानी से रखकर दूध को बेचने के लिए शहर आ सकते हें।

उन्होंने बताया कि इटावा से बस भरथना, बेवाह, कुदरकोट होते हुए बिधूना जाएगी। मैनपुरी से बस सैफई, इटावा, उदी मोड़ होते हुए बाह तक जाएगी। इसके साथ ही औरैया से दिबियापुर, याकूबपुर, रसूलाबाद तथा औरैया से शेरगढ़ घाट का रूट बनाया गया है। औरैया से अजीतमल, फफूंद होते हुए दिबियापुर तथा इटावा से मैनपुरी और एटा के साथ ही इटावा से बसरेहर, किशनी, बेबर तक का रूट बनाया गया है।

---
अभी मिली दो-दो बसें
इटावा रीजन के लिए कुल 20 बसें आवंटित की गई हैं, जिसमें अभी दस बसें प्राप्त हुई हैं। इन दस बसों को डिपो के हिसाब से बांट दिया गया है। आरएम ने बताया कि इटावा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, औरैया और फर्रुखाबाद डिपो को दो-दो बसें दी गई हैं। सेवा लोकल है, इसलिए सभी बसें एक-दूसरे डिपो से जुड़ी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed