{"_id":"642f10f1e49a3cf44001e06c","slug":"list-related-to-companies-will-be-pasted-in-tehsil-on-eight-etawha-news-c-12-1-166469-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आठ को तहसील में चस्पा होगी कंपनियों से जुड़ी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आठ को तहसील में चस्पा होगी कंपनियों से जुड़ी सूची
Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
इटावा। निजी चिट फंड कंपनियों में निवेश करके फंसने वाले लोगों के आवेदन के लिए तहसील में अलग से काउंटर बनाया जाएगा। उन पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्यदिवस में आवेदन लिए जाएंगे।
सदर तहसीलदार राजकुमार सिंह ने कार्ययोजना जारी कर दी है। इसके अनुसार, 10 अप्रैल से कंपनियों से जुड़े लोगों के आवेदन तहसील में लिए जाएंगे। इसके लिए अलग से काउंटर बनाए जाएंगे। आवेदन जमा करने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। तारीख में भी निर्धारित कर दी गई हैं कि किस तारीख में किस गांव की कागजात कौन से लेखपाल जमा करेंगे।
शनिवार तहसील परिसर में किस कंपनी के निवेशकों के आवेदन लिए जाएंगे इससे जुड़ी एक सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है। शनिवार को कंपनियों के नाम भी स्पष्ट कर दिए जाएंगे। जिनके नाम सूची में होंगे, उनसे जुड़ी कंपनियों के निवेशकों के ही आवेदन लिए जाएंगे।