{"_id":"605631878ebc3e590b344ab4","slug":"list-of-reservation-of-panchayats-released-objections-to-be-filed-by-23-etawha-news-knp618876880","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी, 23 तक दायर होंगे आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी, 23 तक दायर होंगे आपत्तियां
विज्ञापन
महेवा में आरक्षण सूची देखते लोग
- फोटो : ETAWHA
इटावा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानते हुए बनी पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई। पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी रामगोपाल ने शुक्रवार को देर रात्रि शासनादेश के अनुक्रम में सूची तैयार की।
इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह और जिलाधिकारी श्रुति सिंह के अनुमोदन के बाद सुबह जिले की 24 जिला पंचायत सदस्यों, आठ क्षेत्र ब्लाक प्रमुखों, 582 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 471 ग्राम प्रधानों एवं 5903 ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम सूची विकास भवन एवं सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में चस्पा कर दी गई।
दिन भर सूची को देखने वालों का तांता लगा रहा। अब आपत्तियां 23 मार्च तक ब्लाक अथवा जिला मुख्यालय पर प्राप्त कराई जा सकेंगी। 24 और 25 को आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पोस्टर वार पर लगा विराम
लवेदी। दो मार्च को जारी सूची में हुए संशोधन के बाद कई दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया। दावेदारों ने प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग व पोस्टरों से गांवों को पाट दिया था। सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बहादुरपरघार पूर्व में सामान्य महिला रही थी। हाल में उसे एससी कर दिया गया था। यह सीट घार क्षेत्र की क्षत्रिय बाहुल्य सीट है। अब यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। नए आरक्षण के बाद गांवों में छिड़े पोस्टर वार पर विराम लग गया है।
प्रधान बनते बनते रह गए
निवाड़ीकला। नई आरक्षण सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों को मुंह से अब सिर्फ यही वाकया निकल रहा है कि हम तो प्रधान बनते बनते रह गए । ब्लॉक महेवा की 91 पंचायतों में बड़ी पंचायतों में शुमार महेवा ,निवाड़ीकला , अहेरीपुर , उरैन्ग, हलुहरराजपुर ,निवाड़ीखुर्द, इन्द्रावखी , टडवा स्माइलपुर सहित कई पंचायतों के आरक्षण में फेरबदल से भावी प्रत्याशियों को सकते में डाल दिया है । बीडीओ सतीश पांडे ने बताया कि आरक्षण को लेकर यदि किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।