फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion Safari will open in first week of April

अप्रैल के पहले सप्ताह खुलेगी लॉयन सफारी

Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lion Safari will open in first week of April
लॉयन सफारी में घूमते शेर और सफारी का भव्य गेट - फोटो : ETAWHA
इटावा। इटावा सफारी की लॉयन सफारी अप्रैल के पहले सप्ताह लोगों के लिए खोल दी जाएगी। इसके पहले पर्यटकों को लुभाने के लिए आगरा की होटल इंडस्ट्री के साथ कार्यशाला होगी और चंबल सेंचुरी की डाल्फिन व घड़ियाल का भी किया जाएगा। ये एलान शुक्रवार को वन विभाग के विश्रामगृह में प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक रजीव कुमार गर्ग ने कहा कि इटावा सफारी लॉयन, लैपर्ड, डियर,बियर और एंटीलोेप सफरी हैं। डियर, बियर और एंटीलोेप सफारी पिछले साल खोली जा चुकी है लेकिन मुख्य आकर्षण लॉयन सफारी ही है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, अप्रैल के पहले सप्ताह में लायन सफारी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। गर्ग ने कहा कि इसके पहले सफारी के फूूड सेंटर को भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे होने वाला काम बेहतर होता है। इसी तरह हम इटावा सफारी की सफारियों को धीरे-धीरे खोल रहे हैं।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि पर्यटकों के लिए अभी यहां माहौल बनाने की जरूरत है। उनका स्वागत करने के लिए कर्कश आवाज की जगह मुस्कराहट के साथ नर्म आवाज चाहिए। कर्मचारियों को ऐसे व्यवहार में भी ढाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इटावा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सेंचुरी क्षेत्र में चंबल नदी में डाल्फिन, घड़ियाल, मगरमच्छ और मछलियां हैं। इस क्षेत्र का प्रचार कम है। सफारी के साथ सेंचुरी और ताखा के वेटलैंड को जोड़कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे पर्यटक निश्चित ही इटावा की ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि आगरा की होटल इंडस्ट्री के साथ टाईअप की बातचीत चल रही है। ताजमहल देखने देश और विदेश के लाखों पर्यटक आते हैं। वहां की होटल इंडस्ट्री से जुड़कर आगरा आने वाले पर्यटकों को इटावा आने के लिए आसानी से लुभाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही होटल मालिकों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
सफारी में हैं आठ शेर
लायन सफारी में अभी आठ शेर और तीन शावक हैं। इसमें जेसिका व हीर दो शेररियां हैं और शेर मनन, गीगो, पटौदी, शिम्बा, सुल्तान और बाहुबली हैं। जेसिक के तीन शावक भी हैं, वयस्क न होने के कारण उनकी गिनती नियमानुसार अभी कुनबे में नहीं की जा रही है।
इटावा सफारी खोलने का नियम हुआ शिथिल
इटावा सफारी पर्यटकों के खोलने के लिए जू एथारिटी ऑफ इंडिया ने 10 शेर-शेरनी होने की शर्त लगा रही थी। इसमें एक शेर, चार शेेरनी या 2 शेर और पांच शेरनी होना जरूरी था। ये मानक पूरा नहीं हो पा रहा था। छत्तीसगढ़ और आसाम की सफारी दो शेरों से चलाने का उदाहरण देकर निदेकश वीके सिंह ने इटावा सफारी के लिए भी नियम शिथिल करने के लिए जू एथारिटी को पत्र लिखा था। सूत्रों के अनुसार करीब 15 दिन पहले जू एथारिटी की टेक्निकल कमेटी की बैठक में नियम शिथिल करने पर मोहर लग गई है। 10-15 दिन में वहां से पत्र भी आ जाएगा। इसके अलावा गुजरात में यूपी के चार शेर भी उधार पड़े हैं। उन्हें लेने के लिए भी शासन स्तर से पत्र लिखा जा चुका है।

कटान रोकने को शातिर करेंगे चिह्नित
प्रधान मुख्य वन संरक्षक रजीव कुमार गर्ग ने बताया कि इटावा जिले में 1.27 किलोमीटर वनक्षेत्र दो वर्ष में बढ़ा है। पौधरोपण अभियान से लोगों में जागरूकता भी आई है। वनों के जरिये जलसंरक्षण की दिशा में जागरूक करने की जरूरत है। किसानों को उद्यानिकी और कृषि के जरिये इस दिशा में जागरूक करने से ज्यादा फायदे होंगे। पौधेरोपध अभियान मेें किसानों को चारे वाले पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कटान होने के सवाल पर उन्होंने कह कि इसके लिए माफिया चिह्नित कर जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed