{"_id":"b63876b3980f0a5f8f8ee9e0897358a4","slug":"lion-safari-pole-will-pranks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर उछलकूद करेंगे सफारी के शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर उछलकूद करेंगे सफारी के शेर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी प्रशिक्षकों की वापसी के बाद अब लायन ने सफारी के ब्रीडिंग सेंटर के अन्य ब्लॉकों में भी शेरों के लिए खेलकूद के साधन तैयार किए जाने लगे हैं। इसके लिए सभी ब्लॉकों में यूके लिप्टस की लकड़ी के पोल डाले जा चुके हैं। जल्द ही इन पोलों को गाड़कर शेरों के उछलकूद के लिए व्यवस्था की जाएगी। ताकि गीगो के बाद अन्य बाड़ों के शेर भी खेलकूद कर सकें।
लायन सफारी में पांच दिन तक लंदन के प्रशिक्षक मार्क किंग्सटन जोन्स व क्रिस्टोफर जॉन हेल्स की एनिमल वेलफेयर एंड एनरीचमेंट कार्यशाला पूरी होने के बाद अब लायन सफारी प्रशासन ने सीखे गुर पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
कार्यशाला के दौरान विदेशी विशेषज्ञों ने ब्रीडिंग सेंटर के ब्लॉक नंबर 4 में प्रयोग के तौर पर सफारी प्रशासन को सिखाया था कि वह किस तरह से शेरों को खुश रख सकते हैं। इसके लिए यहां पर कई प्रयोग कर इसका प्रदर्शन भी किया गया था।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान बताए गए तरीकों को अब ब्रीडिंग सेंटर के अन्य तीन ब्लॉकों में अपनाया जाएगा। इसके लिया यहां पर लकड़ी के पोलों को डाला गया है। एक दो दिन के अंदर ही इन पोलों को गाड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।
खास बात ये है कि इनमें कुछ नए प्रयोग सफारी प्रशासन अपनी सोच से भी करेगा। जिससे शेर बाड़ों के पीछे खुले स्थान पर उछल कूद कर सकें। इसके लिए कार्यशाला के अंतिम दिन बताए गए विभिन्न प्रयोगों को सफारी के ब्रीडिंग सेंटर के चार अन्य ब्लॉकों में अपनाया जाएगा।
जिसके बाद शेर गीगो की ही तरह अन्य ब्लॉकों में रह रहे शेर बाड़े के पीछे स्थित खुले स्थान में उछल कूद कर स्वस्थ रह सकेंगे। सफारी प्रशासन मान रहा है कि इससे प्रतिदिन शेरों का शारीरिक व्यायाम होगा जिससे अब बीमारियां उनके निकट नहीं आएंगी और जल्द ही लायन सफारी अपने मुकाम को छुएगा।