{"_id":"56e5a9514f1c1b83448b4568","slug":"lion-safari-now-focus-on-breeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायन सफारी में अब ब्रीडिंग पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायन सफारी में अब ब्रीडिंग पर फोकस
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
लायन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में मचान पर बैठी शेरनी जेसिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में अब फिर से शावकों के जन्म लेने के प्रयास शुरू होंगे। इसके लिए लायन सफारी में बनाए गए ब्रीडिंग सेंटर में शेर और शेरनी को छोड़ा जाने लगा है। लायन सफारी के अफसरों का कहना है कि अप्रैल में खुश खबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
निर्माण से अब तक लायन सफारी में खुशी ज्यादा दिन तक ठहर नहीं पाई है। एक के बाद एक पांच शावकों के मरने के बाद तो लायन सफारी के सितारे ही गर्दिश में चले गए। इसके बाद शेर शेरनी बीमार हो गए। लंदन से आए विशेषज्ञों के सुझाव के बाद शेर और शेरनी लायन सफारी में मस्ती करने लगे हैं। इस तरह शेर-शेरनी को खेलते कूदते देखकर अफसर भी उत्साहित हैं। सीएम भी फेसबुक और ट्यूटर पर पल पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद अब सफारी प्रशासन का पूरा ध्यान ब्रीडिंग पर आ टिका है। सफारी प्रशासन चाहता है कि अब कहीं भी कोई चूक न हो और ब्रीडिंग में सफलता के साथ जल्द से जल्द सफारी में नए मेहमानों के आगमन के साथ खुशहाली आए। सूत्रों के अनुसार इसके लिए भी सफारी प्रशासन लगातार विदेशी विशेषज्ञों से संपर्क में है और सफारी में मौजूद शेरनी मिलन को तैयार है या नहीं उसके लक्षणों पर भी विदेशी विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर मिलन के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल तक ब्रीडिंग में सफलता मिल जाएगी और सफारी में शेरों की दहाड़ के साथ शावकों क ी आवाजें भी सुनाई देने लगेंगी।
विज्ञापन