{"_id":"62a775bd4fd89c61c9689cf6","slug":"lion-safari-lion-godfather-manan-die-was-ill-for-many-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गॉड फादर मनन की मौत: लायन सफारी के बब्बर शेर ने तोड़ा दम, कई दिनों से था बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गॉड फादर मनन की मौत: लायन सफारी के बब्बर शेर ने तोड़ा दम, कई दिनों से था बीमार
Mon, 13 Jun 2022 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:07 PM IST
सार
सोमवार को नियमित जांच के दौरन उसका शारीरिक तापमान बढ़ा हुआ पाया गया। दिक्कत होने की वजह से वह मुंह से सांस ले रहा था। चिकित्सीय टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे और एंटी पाइरेटिक के साथ फ्लयूड थैरिपी दी गई, लेकिन उसने शाम करीब पौने पांच बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शेर मनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों से बीमार चल रहे लायन सफारी पार्क के गॉड फादर कहलाने वाले बब्बर शेर मनन ने सोमवार देर शाम दम तोड़ दिया। आईवीआरआई बरेली की जांच रिपोर्ट में उसे त्वचा कैंसर होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, मनन को जब 2014 में गुजरात के जूनागढ़ लाया गया था। तभी से उसकी कमर के दाहिने भाग पर एक उभार (गांठ) थी। पर उससे मनन को कोई दिक्कत नहीं थी। समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय लेकर उसका परीक्षण कराया जा रहा था, लेकिन कुछ माह पहले उसकी गांठ में कुछ उभार आने लगा था। इससे उसे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगी थीं।
विज्ञापन
कानपुर प्राणी उद्यान के डॉ. नासिर ने कुछ समय पहले सफारी आकर उसका परीक्षण किया था। पैथलॉजी की जांचों के साथ ही बायोप्सी जांच के नमूने भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान, बरेली भेज गए। बीमार होने की वजह से मनन की खाने पीने पर भी फर्क पड़ा था। जून के प्रथम सप्ताह में आई रिपोर्ट में त्वचा कैंसर होने की बात सामने आई थी। इस पर आईवीआरआई से आई टीम ने अन्य जांचें की थीं। उनकी रिपोर्ट आने तक मनन को पलेटिव ट्रीटमेंट दिया जा रहा था।
विज्ञापन