{"_id":"63752a1ff2f09f10086ddd78","slug":"lion-mooving-area-increased-in-safari-park-etawah-news-knp7286796103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको टूरिज्म डे पर बब्बर शेरों के विचरण का दायरा बढ़ाया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको टूरिज्म डे पर बब्बर शेरों के विचरण का दायरा बढ़ाया...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ईको टूरिज्म डे पर मंगलवार को सफारी पार्क में शेरों के विचरण का दायरा बढ़ा दिया गया। अब पर्यटकों को शेरों का दीदार करने का ज्यादा अवसर मिलेगा। इस मौके पर भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षु दल ने भी सफारी पार्क का जायजा लिया।
अभी तक सफारी पार्क में बबर शेरों के विचरण के लिए लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित था। इसे पांच हेक्टेयर कर दिया गया है। ईको टूरिज्म डे पर भारतीय वन सेवा की टीम ने आगरा चंबल, इटावा सफारी ईको टूरिज्म सर्किट के विषय में जानकारी ली। जल और मृदा संरक्षण के कार्य भी देखे।
टीम और पर्यटकों ने शेर, चीतल, काले हिरन, सांभर देखे।
अधिकारियों ने राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में सहसों घाट, घड़ियाल व डाल्फिन को भी नजदीक से देखा। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व कर्नाटक के अधिकारी दल में थे।
विज्ञापन
टीम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आईटी विष्णु सिंह, मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय/नीति विश्लेषण एवं समन्वयन प्रमोद कुमार गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर डॉ. शेष नारायण मिश्र, मुख्य वन संरक्षक कानपुर मंडल कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।
उप निदेशक इटावा सफारी पार्क अरुण कुमार सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अतुल कांत शुक्ला, उप वन संरक्षक राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी आगरा दिवाकर श्रीवास्तव, बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह, शशांक पटेल भी टीम में रहे।