फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lintel collapses after support prop breaks; shuttering owner crushed to death, four injured.

Etawah News: बल्ली टूटने से ढहा लिंटर, शटरिंग मालिक की दबकर मौत, चार घायल

Sat, 03 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lintel collapses after support prop breaks; shuttering owner crushed to death, four injured.
फोटो 22:: श्याम सिंह। फाइल फोटो
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव में शनिवार दोपहर मकान का लिंटर डालते समय शटरिंग की बल्ली टूटने से बड़ा हादसा हो गया। बल्ली टूटते ही पूरा लिंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे के नीचे दबने से शटरिंग मालिक की मौत हो गई, जबकि लिंटर डाल रहे मिस्त्री समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


चकरपुर निवासी चंद्रशेखर के मकान पर शनिवार को लिंटर डालने का काम चल रहा था। सलेमपुर निवासी मिस्त्री बबलू ने बताया कि मकान में औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुड़ैना रुपशाह निवासी श्याम सिंह (55) की शटरिंग लगी थी। दोपहर करीब तीन बजे लिंटर का काम लगभग पूरा हो चुका था। दो-तीन बोरी सीमेंट और सामग्री का काम बाकी था। इसी दौरान श्याम सिंह शटरिंग में लगी बल्लियों को सही कर रहे थे। अचानक शटरिंग की एक बल्ली टूट गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही लिंटर का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा और श्याम सिंह मलबे के नीचे दब गए। हादसे में लिंटर डाल रहे मिस्त्री बबलू निवासी सलेमपुर भी घायल हो गए। इसके अलावा चकरपुर निवासी मिस्त्री अनिल व नगला सिमार अजीतमल औरैया निवासी अनूप कुमार और अंकित भी घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर श्याम सिंह को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने श्याम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार शुरू किया गया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। पत्नी माधुरी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर सीओ आरडी मौर्य, थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में शटरिंग मालिक श्याम सिंह की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो 22:: श्याम सिंह। फाइल फोटो

फोटो 22:: श्याम सिंह। फाइल फोटो

फोटो 22:: श्याम सिंह। फाइल फोटो

फोटो 22:: श्याम सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed