{"_id":"57c86f774f1c1b81042cb4f7","slug":"link-express-erached-etawa-waya-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से इटावा पहुंची लिंक एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से इटावा पहुंची लिंक एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : पिर्पिपि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु और जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रे सिंग के माध्यम से झांसी से इटावा के बीच पहली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन झांसी-ग्वालियर-भिंड होते हुए देर रात इटावा पहुंची लिंक एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया गया। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 4:30 बजे इटावा से झांसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
गुरुवार को इटावा-भिंड लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के चलने का लोगों का सपना भी रेलवे बोर्ड ने पूरा कर दिया और पहली बार बड़ी संख्या में लोग झांसी से ट्रेन पर सवार होकर इटावा स्टेशन पर पहुंचे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल भवन से ही दोपहर 2:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को झांसी से इटावा के लिए रवाना किया। रेलवे ने इस ट्रेन को लिंक एक्सप्रेस का नाम दिया है क्योंकि ट्रेन की कुछ बोगियां ग्वालियर से कटकर ग्वालियर- इंदौर एक्सप्रेस में जोड़ कर इंदौर भेजी जाएंगी। ट्रेन प्रतिदिन इटावा से सुबह साढे़ चार बजे पांच नंबर प्लेटफार्म से झांसी के लिए रवाना होकर 10:05 बजे झांसी पहुंचेगी। वहीं झांसी से शाम 5:25 बजे इटावा के लिए ट्रेन प्रस्थान कर रात 10:45 बजे इटावा स्टेशन पहुंचकर रात भर यहीं ठहराव करेगी।
विज्ञापन
नई ट्रेन समय सारणी पर एक नजर
11801 लिंक एक्सप्रेस झांसी से
शाम 5:25 बजे चलेगी।
5:47 बजे दतिया
6:11 बजे डबरा
7 बजे ग्वालियर
9:45 बजे भिंड
रात 10:45 बजे इटावा
11802 लिंक एक्सप्रेस इटावा से
सुबह 4:30 बजे चलेगी।
5:15 बजे भिंड
7:50 बजे ग्वालियर
8:57 बजे डबरा
9:25 बजे दतिया
10:05 बजे झांसी।
रविवार को इटावा और शनिवार को झांसी से नहीं चलेगी ट्रेन
इटावा। भिंड लाइन पर इटावा से झांसी के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस दोनों स्टेशनों से सप्ताह में एक दिन विश्राम लेगी। झांसी से यह ट्रेन शनिवार के दिन इटावा के लिए नहीं चलेगी तो वहीं इटावा स्टेशन से रविवार को ट्रेन झांसी के लिए रवाना नहीं होगी। सप्ताह के अन्य बाकी के दिनों में ट्रेन अपने समय से दौड़ेगी।
विज्ञापन
ग्वालियर में इंदौर एक्सप्रेस से जोडे़ जाएंगे चार कोच
इटावा। झांसी से चलकर इटावा आते समय लिंक एक्सप्रेस के चार कोच ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन से हटाकर ग्वालियर इंदौर एक्सप्रेस में जोडे जाएंगे जिससे यात्री झांसी से सीधे इंदौर पहुंच सकेंगे। वहीं इटावा से जाते समय भी ठीक इसी प्रकार से लिंक एक्सप्रेस के चार कोचों को ग्वालियर में ट्रेन से अलग कर ग्वालियर-इंदौर एक्सप्रेस में जोड़कर यात्रियों को इंदौर पहुंचाया जाएगा। जबकि बुधवार व रविवार को ट्रेन सीधे झांसी के लिए जाएगी।
ट्रेन में छह जनरल के साथ एक एसी कोच भी होगा
इटावा। भिंड लाइन पर चलने वाली इस लिंक एक्सप्रेस में छह जनरल कोच होंगे। इसके साथ ही दो एसएलआर व एक एसी थ्री टियर का कोच होगा। वहीं सप्ताह के कुछ दिनों में कोचों में फेरबदल भी किया जाएगा।