{"_id":"592718fc4f1c1bc339536964","slug":"line-breaks-down-on-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर युवक पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर युवक पर गिरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Thu, 25 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला खेमी में घर के बाहर जानवर बांध रहे युवक पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। अचानक तार के टूटकर गिरने से युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव नगला खेमी निवासी सीताराम का 22 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर बारह बजे अपने घर के बाहर बंघे जानवरों को खोलने के लिए गया था। उसके घर के बाहर से हाईटेंशन की लाइन गुजरती है। जब वह जानवर खोल रहा था तभी अचानक लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। उस तार में बिजली का करंट आ रहा था। करंट लगने से महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। चचेरे भाई शिव पाल सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी व जानवर पालकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक साल का बच्चा है। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।