फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lightning due to storm and rain

Etawah News: आंधी व बारिश से गुल रही बिजली

Thu, 18 May 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 18 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lightning due to storm and rain
(फोटो 25) कचहरी में चैंबर में रुमाल से हवा करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आंधी और बारिश की वजह से बीते 24 घंटे में शहरी बाशिंदों को गुरुवार को बिजली, पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बुधवार की शाम करीब छह बजे आंधी की वजह से शाम को करीब दो से तीन घंटे बिजली बाधित रही। गुरुवार की सुबह करीब पौने पांच बजे तेज बारिश की वजह से बिजली बाधित हो गई।
करीब दो घंटे बाद बिजली रहने व आवाजाही करने के दौरान सुबह साढ़े 10 बजे बिजली शहर में तीन बिजली घरों में मरम्मत कार्य होने की वजह से तीन घंटे बिजली बाधित रही। इस वजह से करीब 20 से अधिक मोहल्लों के लोग और भी ज्यादा व्याकुल रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बिजली की आवाजाही शाम तक बनी रही। बिजली बाधित रहने की वजह से घरों से लेकर दुकानदार सभी परेशान रहे। कचहरी में अधिवक्ता भी चैंबर में लगे पंखे बंद होने से परेशान रहे। रूमाल से हवा करते हुए दोपहर काटनी पड़ी।
विज्ञापन

वर्जन
रविवार को आई आंधी की वजह से जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें ठीक कराने के लिए कार्य कराया गया था। लोगों को परेशानी न हो इस बारे में अवगत करा दिया था। पूरा प्रयास रहता है कि लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। - श्रीप्रकाश, अधिशाषी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आंधी में गुल हुई डेढ़ सौ गांवों की बिजली
बकेवर। इन दिनों आ रही आंधी आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। बुधवार की शाम करीब छह बजे आई तेज आंधी की वजह से बकेवर व लखना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सबसे ज्यादा प्रभावित रही। दोनों क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रहने से करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल हो गई।
बकेवर बिजली घर के ग्रामीण क्षेत्र के पांच फीडरों में से एक लुधियानी फीडर से बिजली आपूर्ति चालू रही। जबकि चार फीडर सराय जलाल, महेवा, पटिया व लखना देहात के फीडरों की बिजली आपूर्ति गुरुवार दोपहर में फाल्ट ठीक होने के करीब 18 घंटे बाद बहाल हो सकी। इस वजह से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। लखना देहात फीडर के व्यासपुर के आगे पेड़ों के लाइन पर गिरने से दो-तीन पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।जो गुरुवार को पोल लगाए जाने के बाद शाम पांच बजे बहाल हो सकी।

वर्जन
बिजली की लाइनों पर पेड़ों के गिरने से फॉल्ट होने से के बाधित रही। सभी फीडरों की आपूर्ति अब पूरी तरह बहाल हो गई है। भूपसिंह, एसडीओ बकेवर।
------------
केबिल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप
सराय जलाल फीडर के गांव कुड़रिया में पोल के ऊपर घोंसले में आग लगने से केबिल जलने से करीब छह घंटे तक गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। केबिल मिलने के छह घंटे बाद आधे गांव की आपूर्ति बहाल हो सकी। आधे गांव में बिजली आपूर्ति केबिल न मिलने की वजह से बाधित रही। इस वजह से लोग भीषण् गर्मी में पानी भरने व मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed