फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   LIC employees strike

एलआईसी कर्मचारियों की हड़ताल

Mon, 09 Mar 2015 11:42 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 09 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
LIC employees strike

केंद्र सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश

विज्ञापन
की सीमा बढ़ाने के विरोध में सैकड़ों बीमा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने शास्त्री चौराहे के पास स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

हड़ताल से कार्यालयों में सन्नाटा रहा है। प्रीमियम जमा करने आए पॉलिसी धारकों क ो भी हड़ताल के कारण निराश लौटना पड़ा।

सोमवार को ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाईज एसोसिएशन के बैनर तले भारतीय बीमा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आगरा डिवीजन इंश्योरेंस एसोसिएशन के शाखा सचिव मनोज भदौरिया ने बताया कि  केंद्र सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी तक कर दी है।

सरकार के इस कदम से बीमा क्षेत्र क ो करारा झटका लगा है। कर्मचारियों को भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण भी आक्रोश है। बताया कि  सरकार ने यदि समस्याआें की ओर ध्यान दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

हड़ताल सफल बनाने में हरिसेवक चौहान, च्रद्रपालसिंह, इंदू भदौरिया, मंजू तिवारी,सुरेश चद्र, सुरेश जैन, सुनीता देवी, किरन देवी, अवनीश कुमार, रोहित, रामवीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। औरैया इकाई के राजकु मार शर्मा, मनोज निगम ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed