{"_id":"a52aded9ac5bfe2c6339688642927e5d","slug":"left-by-becoming-an-active-member-of-the-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय सदस्य बनने से न छूटे कोई भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय सदस्य बनने से न छूटे कोई भाजपाई
ब्यूरो /अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के इटावा जिला प्रवासी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को मंडल स्तर पर बूथवार सदस्यता की जानकारी ली। वह महेवा मंडल के नौगवां और भरथना देहात के मल्हौसी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
श्री द्विवेदी ने कहा कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़े संगठन के तौर पर उभर रहा है। इसलिए इस सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर जोर-शोर से चलाना है। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी कार्यकर्ता ऐसा न बचे, जो व्यक्तिगत सदस्यता के तहत 100 सदस्य न बनाए। इतने सदस्य बनाने पर ही वह सक्रिय सदस्य बन सकेगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि जिले के 1261 बूथों पर लगभग 900 बूथ प्रवासी की सूची तैयार हो चुकी है। जिन मंडलों में बूथ प्रवासी सही परिणाम नहीं दे पा रहे हैं, वहां मंडल अध्यक्ष व सदस्यता प्रमुख उन्हें बदल कर नए बूथ प्रवासी बनाएं।
विज्ञापन
श्री शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता की कर्मठता एवं प्रमाणिकता का परिचायक है।
उन्होंने मंडल प्रवासियों से भी अपेक्षा की है कि वह अपने-अपने मंडलों में पहुंच कर सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर जो भी खामियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाए।
इस दौरान केके राज, जयवीर सिंह भदौरिया, हरनाथ सिंह, जसवंत वर्मा, अशोक तिवारी, राजेंद्र तिवारी, कृपा नारायण तिवारी, सत्येंद्र राजपूत, सुभाष यादव, रुकुम सिंह यादव, उमेश यादव, डा. राम स्वरूप यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।