फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Left Able to prevent communal : subhashini

सांप्रदायिकता को रोकने में वामपंथ ही सक्षम : सुभाषिनी

Mon, 06 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 06 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Left Able to prevent communal : subhashini

विदेशी पूंजी के लिए दरवाजे खोलने से देश को घातक परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। लाखाें की संख्या में युवा बेरोजगार हो रहे हैं। मोदी ने रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद कें द्र सरकार विदेशी ताकतों की गोद में बैठी नजर आ रही है। यह बात पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने डीबीए हाल में आयोजित माकपा के सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा क्याेंकि इससे किसान बर्बाद होने की कगार पर खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि  पूंजीवादी ताकतों से निपटने के लिए वामपंथ ही अंतिम विकल्प है। सांप्रदायिक ताकतों को मौका मिलने से देश की एकता तथा अखंडता के लिए खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकताओं का आह्वान किया कि देश को दिशा देने के लिए शक्तिशाली पार्टी का निर्माण करें। अध्यक्षता करते हुए कामरेड मुकुट सिंह यादव ने कहा कि  प्रदेेश का किसान तबाही की कगार पर है लेकिन सपा सरकार ने किसानों के लिए मात्र 200 करोड़ का बजट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को 10 हजार एकड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। महिलाआें की आबरू को खतरा पैदा हो रहा है। माकपा ने उक्त  मांगोें को लेकर 2 जून को विधान सभा के घेराव का निर्णय लिया है। इसमें इटावा से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इस अवसर पर पर अमर सिंह शाक्य, प्रेमशंकर यादव, अनिल दीक्षित, रामप्रकाश आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed