फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   leave merchant neavy and do kheti

Etawah News: मर्चेंट नेवी छोड़ खेती में हाथ आजमाया, भाग्य चमकाया

Fri, 07 Apr 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
leave merchant neavy and do kheti
भरथना। बाजपेयी नगर निवासी निशानाथ दीक्षित ने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर पैतृक गांव मोढ़ी में जैविक खेती शुरू कर दी। फल, फूल व सब्जियों में केमिकल का प्रयोग न करने का संकल्प लेकर आगे बढ़े। वह अन्य किसानों के लिए मिसाल बने हुए हैं। अब तक करीब 100 किसान उनसे प्रशिक्षण का लाभ उठा चुके हैं और जैविक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

निशा नाथ ने बताया कि परंपरागत खेती में आय के स्रोत सीमित है। मल्टी लेयर फार्मिंग से किसान की आमदनी बढ़ेगी। फार्मिंग से लगाव की बदौलत टूरिज्म का शौक पूरा कर पा रहे हैं। कंबोडिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, भूटान, नेपाल खेती-किसानी की जानकारी जुटाते रहते हैं। सपना है कि एक दिन मोढ़ी गांव मल्टी लेयर फार्मिंग का हब बने। निशानाथ के मुताबिक उनकी मल्टी लेयर फार्मिंग करने की सोच को अशोक नगर निवासी ससुर चंद्र प्रकाश मिश्रा, चचेरे भाई आईएएस प्रशांतराज व विनीत दीक्षित ने बढ़ावा दिया। साथ ही परिजनों ने सहयोग प्रदान किया। इसी कारण 15 साल पुरानी नौकरी 2017 में छोड़ दी।
विज्ञापन

कोरोना काल में आर्गेनिक फार्मिंग वीडियो यूट्यूब पर देखे। इसके बाद लखनऊ के उद्यमिता संस्थान से तीन महीने का फार्मिंग कोर्स किया। वर्ष 2021 में पैतृक गांव मोढ़ी में तीन एकड़ जमीन में फल-फूल सब्जी की मल्टी लेयर फार्मिग की सोच के साथ प्राकृतिक खेती करने में जुट गए। गोबर की खाद, जैविक खाद व कंपोस्ट आदि मिश्रण का प्रयोग कर मिट्टी तैयार की। फल-फूल व सब्जियों को विषैले कीट व रोग से बचाने के लिए नीम का तेल, खली के अलावा बायो प्रोडक्ट का ही उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीठी तुलसी, केला, पपीता और अन्य फल सब्जियां उगाईं
बताया कि तीन एकड़ खेत में करीब डेढ़ एकड़ में मीठी तुलसी (स्टीविया) की पौध लगाई हेे। साथ ही पपीता व केला समेत फूलदार कलकतिया गेंदा के पौधे, लहसुन, मेथी, प्याज, पालक, धनिया, लौकी, तुरैया, गोभी, करेला व गाजर आदि सब्जियां उगाते हैं। बताया कि मल्टी लेयर फार्मिंग का मॉडल देखने इटावा, जसवंतनगर, बसरेहर आदि के अलावा अन्य जगहों के किसान आते हैं। बताया कि जल संचयन के लिए एक बीघा का तालाब भी बनाया है। मछली उत्पादन के लिए सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाने के बावजूद एक बीघा के तालाब में सिंघी मछली का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed