{"_id":"63d1773b4c626e618f3d1a3c","slug":"learn-maths-sutra-etawah-news-knp7406377148-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गणित के सूत्रों को याद रखें और लगातार अभ्यास करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गणित के सूत्रों को याद रखें और लगातार अभ्यास करें
विज्ञापन
निबाड़ीकला। गणित के सूत्र परीक्षार्थियों की नैया पार लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें रटने के साथ अभ्यास जरूरी है।
गणित के शिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को गणित विषय कठिन लगता है, लेकिन यह अंक दिलाने में आगे रहता है। इसमें चरणवार मूल्यांकन किया जाता है। परीक्षार्थियों के लिए अब कम समय बचा है। ऐसे में सटीक योजना ही सफलता दिलाएगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को गणित विषयों के सूत्रों को याद रखना चाहिए। प्रश्नों को हल करते समय प्रत्येक चरण को सही से अंकित करें। जिस जगह सूत्र लिखने की आवश्यकता हो, वहां लिखें। त्रिकोणमिति में सूत्रों को अवश्य लिखें और गति विज्ञान के प्रश्नों को भी सही ढंग से हल करें। दायीं तरफ लाइन खींचकर रफ कार्य करें। उसके ऊपर रफ कार्य लिखना न भूलें। शिक्षकों की मानें तो प्रश्नों को क्रमवार और खंडवार हल करने का प्रयास करना चाहिए।
इन सुझावों को रखें याद
- आवश्यक सूत्रों की सूची बनाएं और उसे पढ़ने वाले स्थान पर चस्पा करें।
- अभ्यास के लिए बीते पांच वर्षों के पेपर हल करें।
- पुराने पाठ को ही दोहराते रहें।
4- जिसमें कमजोर हों, उस पाठ में अध्यापक की मदद लें।