{"_id":"1d9ccfd8e0f607ef55beaba8ba09425a","slug":"learn-duties-with-the-rights-of-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के साथ कर्तव्य भी जानें महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के साथ कर्तव्य भी जानें महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर महिला सप्ताह के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर शहर परियोजना की प्रभारी ऊषा चौहान ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के बराबर सक्षम हैं।
हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा प्राप्त कर रही हैं लेकिन परिवार व घर के सदस्यों के सहयोग के बगैर महिलाएं न तो घर की चहारदीवारी के बाहर आ सकती हैं और न ही सामाजिक कार्यकलापों में भागीदारी कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने लड़के-लड़कियों में समानता का व्यवहार अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सुपरवाइजर अंजू राठौर, सुषमा गुप्ता, अनीता दुबे, गार्गी तिवारी, देवकी, स्नेहलता, मीरा देवी, आशा श्रीवास्तव आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन